संबद्धता विस्तारण पैनल ने किया महाविद्यालय खाड़ी का निरीक्षण

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 4 दिसम्बर। राजकीय महाविद्यालय खाड़ी टिहरी गढ़वाल में आज श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय द्वारा गठित संबद्धता विस्तारण पैनल ने निरीक्षण किया।

संबद्धता विस्तारण हेतु समन्वयक प्रोफेसर डी0के0पी चौधरी अध्यक्ष पंडित ललित मोहन परिसर ऋषिकेश, प्रो0 पी0के0 सिंह विभाग अध्यक्ष समाजशास्त्र पंडित ललित मोहन परिसर ऋषिकेश, प्रोफेसर आशुतोष शरण इतिहास विभाग विभाग अध्यक्ष राजकीय महाविद्यालय नरेंद्र नगर, प्रोफेसर एम0पी0 नगवाल प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय देहरादून शहर, डॉ0 पारुल मिश्रा अंग्रेजी विभाग पंडित ललित मोहन परिसर ऋषिकेश, डॉ राम भरोसे हिंदी विभाग राजकीय महाविद्यालय पोखरी क्विली, डॉ संजय कुमार शिक्षाशास्त्र विभाग राजकीय महाविद्यालय पावकी देवी टिहरी गढ़वाल सहित अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग नरेंद्र नगर ने महाविद्यालय के संपूर्ण परिसर प्राचार्य कक्ष ,कार्यालय ,पुस्तकालय, एवं प्रांगण का निरीक्षण किया।

निरीक्षक मंडल महाविद्यालय के दस्तावेजों एवं एवं महाविद्यालय में उपलब्ध संसाधनों से संतुष्ट रहा निरीक्षक मंडल द्वारा निरीक्षण की आख्या तैयार कर विश्वविद्यालय को प्रेषित कर दी। महाविद्यालय का समस्त निरीक्षण महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर एके सिंह की उपस्थिति में किया गया। इस निरीक्षण कार्य के दौरान समस्त प्राध्यापक एवम कार्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!