ब्रेकिंग: उत्तर मध्य जापान में 7.5 तीव्रता के भूकंप से सुनामी की आशंका

Garhninad
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

तटीय इलाकों में बसे लोगों को सुरक्षित स्‍थानों पर जाने का निर्देश

Update: जापान में मौत का आंकड़ा, कम से कम 48 की मौत जापान में भूकंप की वजह से कम से कम 48 लोगों की मौत हो गई है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक लोगों को अब भी मलबे से निकाला जा रहा है।

जापान 01 जनवरी 2024।  जापान के उत्तरी मध्य क्षेत्र  में 7.5 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया है। इसके कारण जापान में  सुनामी की 5 मीटर ऊंची लहरें उठने की आशंका के बीच तटीय इलाकों में बसे लोगों को सुरक्षित स्‍थानों पर जाने का निर्देश दिया गया है।

जापान के रेलवे अधिकारियों का कहना है कि होकुरिकु शिंकानसेन सेवा निलंबित कर दी गई है। यह कह पाना बेहद मुश्किल है कि ये सेवा कब फिर से शुरू होगी। जापान में 7.5 तीव्रता के जोरदार भूकंप  आने के बाद से सुनामी की 5 मीटर ऊंची लहरें उठने लगीं हैं। इस आशंका के बीच तटीय इलाकों में बसे लोगों को सुरक्षित स्‍थानों पर जाने का निर्देश दिया गया है। लोगों में दहशत है।हालांकि रेस्‍क्‍यू टीमें भी सुनामी प्रभावित क्षेत्र में पहुंच गई हैं। राहत और बचाव कार्य तेजी से चल रहा है।


Please click to share News
Share This Article
error: Content is protected !!