बदत्तर स्वास्थ्य सेवाओं पर भड़के कांगेसी, आलाधिकारियों से मिलकर जताया रोष

Govind Pundir
3 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 19 जनवरी। विगत दिन प्रतापनगर के हेरवाल गाँव की गर्भवती महिला की प्रसव के दौरान हुई दुःखद मौत से टिहरी गढ़वाल जिला कांग्रेस ने गहरा रोष व्यक्त किया ।

आज प्रतापनगर के विधायक विक्रम सिंह नेगी, जिलाध्यक्ष राकेश राणा, प्रदेश प्रवक्ता शान्ति प्रसाद भट्ट , शहर अध्यक्ष कुलदीप सिंह पवार सहित अनेकों कांग्रेसियों ने जिलाधिकारी ,मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी के साथ स्वास्थ्य सिस्टम पर व्यापक चर्चा की ।

विधायक विक्रम सिंह ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि जिन लोगों की लापरवाही से गर्भवती बहन की दुःखद मौत हुई है, उनके खिलाफ तत्काल कार्यवाही हो, प्रतापनगर विधानसभा के सभी अस्पताल CHC, PHC, Aphc, और उपकेन्दों को शीघ्र चुस्त दुरुस्त किया जाय।

जिलाध्यक्ष राकेश राणा ने कहा कि लगातार गर्भवती महिलाओं की प्रसव के दौरान हो रही अकाल मृत्यु पर गहरा रोष प्रकट किया। साथ ही कहा कि प्रतापनगर के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में अगर जल्द स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती नही होती तो हमें व्यापक धरना प्रदर्शन के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

प्रदेश प्रवक्ता शान्ति प्रसाद भट्ट ने जिलाधिकारी से इस दुखद घटना की मेडिकल बोर्ड से जांच करवाने, पीड़ित परिवार को प्रतिकर राशि तत्काल देने और परिवार के एक सदस्य को नोकरी देने की मांग की। कहा कि स्वास्थ्य सेवाओ को लेकर हम माननीय उच्च न्यायालय में गतिमान PIL में अतरिक्त शपथ पत्र से माननीय उच्च न्यायालय को अवगत कराएंगे।

शहर कांगेस अध्यक्ष कुलदीप पँवार, पीसीसी सदस्य मुशर्रफ़ अली, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशा रावत ने जिला अस्पताल बौराड़ी में लचर स्वास्थ्य सेवाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए आलाधिकारीयो को अवगत कराया।

वार्ता के दौरान प्रताप नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक विक्रम सिंह नेगी ,जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश राणा ,शहर कांग्रेस के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पवार, प्रदेश सचिव सैयद मुशर्रफ अली, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष आशा रावत ,अनीता रावत सुषमा दुमोगा, ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष साहब सिंह सजवान, मानसिंह रोतेला, भरत सिंह बुटोला, सबल सिंह राणा, गंगा भगत सिंह नेगी ,विजयपाल सिंह रावत, बिजेंद्र सिंह नेगी ,हरि सिंह मखलोगा, शक्ति प्रसाद जोशी आदि मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!