Ad image

धारदार हथियार समेत हत्यारा गिरफ्तार

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 17 जनवरी। विगत दिवस ग्राम प्रहरी ग्राम जमोला थाना मुनि की रेती, जनपद टिहरी गढ़वाल द्वारा थाना मुनि की रेती पर सूचना दी कि ग्राम जमोला में ज्ञान सिंह उर्फ़ टूमी पुत्र सुंदर सिंह की धारदार हथियार से हत्या हुई है।

जिस संबंध में चौकी प्रभारी शिवपुरी एस आई मनोज ममगाई को तत्काल घटना स्थल पर रवाना किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ उप निरीक्षक थाना मुनि की रेती को भी मय फोर्स के तत्काल घटनास्थल रवाना किया गया। घटना के संबंध में उच्चाधिकारी गणों को अवगत कराया गया। मृतक के शव के पंचायतनामा की कार्यवाही के उपरांत शव को पोस्टमार्टम हेतु एम्स ऋषिकेश भेजा गया। दिनांक 16.01.24 को मृतक के पुत्र दिनेश सिंह पुत्र ज्ञान सिंह उर्फ टूमि निवासी ग्राम जमोला थाना मुनि की रेती जनपद टिहरी गढ़वाल के द्वारा थाना मुनि की रेती पर अपने चाचा गोविंद पुत्र सुंदर सिंह निवासी जमोला के विरुद्ध हत्या का अभियोग मु0अ0सं0: 09 /24 धारा 302 IPC पंजीकृत कराया। जिसकी विवेचना व0उप0निरी0 योगेश चन्द्र पाण्डे के सुपुर्द की गई। दौराने विवेचना दिनांक 16/1/24 को अभियुक्त गोविन्द सिंह उपरोक्त को तपोवन से गिरफ़्तार कर उसकी निशादेही पर आला कत्ल व घटना के समय अभि० के पहने कपड़े बरामद किए गए।अभियुक्त को बाद मेडिकल माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है।
घटना में प्रयुक्त बसुली, लकड़ी के फट्टे, अभियुक्त के कपड़े आदि बरामद किए गए।
पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक श्री रितेश साह, वरिष्ठ उप निरीक्षक योगेश चंद्र पांडे, उपनिरीक्षक मनोज ममगाई, उपनिरीक्षक प्रदीप रावत, हे0का043सुरेन्द्र, कांस्टेबल मनीष शामिल रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!