नगर आयुक्त शैलेंद्र नेगी ने जनसुनवाई शिविर में निपटाई शिकायतें

Garhninad Desk
1 Min Read
खबर को सुनें

ऋषिकेश 31 जनवरी। नगर निगम ऋषिकेश के स्वर्ण जयंती सभागार में श्री शैलेंद्र सिंह नेगी नगर आयुक्त नगर निगम ऋषिकेश की अध्यक्षता में जनसुनवाई शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 26 शिकायतें दर्ज की गई । सभी शिकायतों पर सुनवाई करते हुए संबंधित अनुभाग प्रभारी को शीघ्र निस्तारित करने हेतु निर्देशित किया गया ।

जनसुनवाई शिविर में श्री चमन सिंह तहसीलदार ऋषिकेश ,श्री शंकर सिंह बिष्ट प्रभारी निरीक्षक कोतवाली, श्री रमेश रावत सहायक नगर आयुक्त, श्री दिनेश उनियाल अधिशासी अभियंता नगर निगम ,श्री वरुण मल्होत्रा सिटी मैनेजर, कुमारी भारती कर पर्यवेक्षक सहित नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित हुए।

Share This Article
error: Content is protected !!