बीस सूत्री कार्यक्रम में टिहरी जिला फिर रहा प्रथम

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 02 फरवरी, 2024। जनपद टिहरी गढ़वाल बीस सूत्री कार्यक्रम के अन्तर्गत माह नवम्बर 2023 में भी पुनः राज्य में प्रथम स्थान पर रहा। बीस सूत्री कार्यक्रम किसी भी जनपद के विकास कार्यों को प्रतिबिम्बित करता है।

जिलाधिकारी के निर्देशन में जिला प्रशासन टीम के अथक प्रयासों से माह नवम्बर 2023 में जनपद की कुल 31 मदों में से 28 मदें ‘ए‘ श्रेणी में वर्गीकृत हुयी है। इनमें जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, खाद्य सुरक्षा, सबके लिए आवास, जन-जन का स्वास्थ्य, महिला एवं बाल कल्याण, पर्यावरण संरक्षण, ग्रामीण ऊर्जा, उद्योग की समस्त मदे शामिल हैं, जबकि प्रधानमंत्री मातृत्व बंदना योजना से लाभान्वित लाभार्थी (द्वितीय प्रसव जन्म केवल बालिका) में ‘बी‘ एवं मातृत्व बंदना योजना से लाभान्वित लाभार्थी (प्रथम प्रसव जन्म बालक/बालिका) में ‘सी‘ तथा ग्रामीण सड़क को ‘डी‘ श्रेणी प्राप्त हुयी।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!