Ad image

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को दिल्ली से किया गिरफ्तार

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 2 मार्च 2024। थाना लम्बगांव पर वादी राजेश (काल्पनिक नाम) द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री उम्र लगभग 17 वर्ष के अभियुक्त लक्ष्मण सिंह पुत्र बूलक सिंह निवासी ग्राम पिपलोगी थाना लम्बगांव जनपद टिहरी गढ़वाल द्वारा बहला फुसलाकर जबरदस्ती दुष्कर्म करने बाबत मु0अ0सं0 3/2024 धारा 376 भादवि व 3/4 पोक्सो एक्ट का पंजीकृत कराया गया। जिसकी विवेचना म0उ0नि0 बरसा रमोला थाना चंबा के सुपुर्द की गयी।
प्रकरण नाबालिग बालिका से सम्बन्धित होने के कारण श्रीमान् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेशानुसार श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक टि0ग0 महोदय के निर्देशन व श्रीमान क्षेत्राधिकारी टिहरी महोदया के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष लम्बगांव के नेतृत्व में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गयी। गठित टीम द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु गहन सुरागरसी पतारसी की गयी। गठित टीम द्वारा सर्विलांस और मैनुअल सूचना एकत्रित कर गहन विश्लेषण किया गया।
दिनांक 02.03.2024 को *अ0उ0नि0 बाबू खां द्वारा हमराह पुलिस के साथ अभियुक्त लक्ष्मण सिंह पुत्र बूलक सिंह निवासी ग्राम पिपलोगी थाना लम्बगांव जनपद टिहरी गढ़वाल को निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। अभियोग में धारा 376,506 भादवि व 5(N)/4,13/14 पोक्सो अधि0 तथा 66(E), 67 आई०टी० एक्ट की वृद्धि की गयी। अभि0 को रिमाण्ड हेतु मा0 न्यायालय में पेश किया जायेगा।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!