भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष ने ली कोर कमेटी की बैठक

Govind Pundir
3 Min Read
खबर को सुनें

(गजा टिहरी से डी पी उनियाल की रिपोर्ट)

टिहरी गढ़वाल 10 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी टिहरी गढ़वाल के जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल ने नरेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र के गजा में पार्टी कोर कमेटी की बैठक लेते हुए पदाधिकारियों को ऋषिकेश आई डी पी एल में आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जन सभा को सफल बनाने तथा गढ़वाल संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी को रिकॉर्ड मतों से जीत दिलाने पर चर्चा की ।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जन सभा में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाना है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की पांचों सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर तैयारियां पूरी करनी हैं। बैठक में नगर पंचायत गजा की निवर्तमान अध्यक्ष मीना खाती ने जानकारी देते हुए कहा कि महिला समूहों के माध्यम से केन्द्र व प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों को दी गई है। जनपद वरिष्ठ उपाध्यक्ष चतर सिंह ने बताया कि शक्ति केन्द्रो एवं गांवों का भ्रमण किया जा रहा है।

जिला मंत्री गजेन्द्र सिंह खाती ने कहा कि प्रत्येक शक्ति केन्द्रो पर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गिरीशचंद्र बंठवाण एवं सेवा भारती जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह खाती ने बताया कि बूथ अध्यक्ष,बूथ संयोजक, पन्ना प्रमुख , शक्ति केन्द्रो के संयोजकों के साथ समन्वय स्थापित कर भाजपा के पक्ष में मतदान करने से ऐतिहासिक जीत हासिल होगी । बैठक की अध्यक्षता करते हुए मंडल अध्यक्ष रतन सिंह रावत ने जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल को आश्वस्त किया कि प्रत्येक कार्यकर्ता गांव-गांव में जा कर कार्य कर रहा है। माहौल भाजपा के पक्ष में है । गजा पहुंचने पर पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर मंडल महामंत्री ज्योति प्रसाद पंत, विक्रम सिंह चौहान, मंगल सिंह नेगी, दीवान सिंह खडवाल, युवा मोर्चा के शैलेन्द्र सिंह चौहान, गोविंद सिंह गुसाईं सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने एक जुटता से कहा कि ऋषिकेश आई डी पी एल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जन सभा में अधिक से अधिक लोगों की उपस्थिति रहेगी ।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!