Ad image

ब्रेकिंग: SDRF ने डूबे हुए तीन लोगों के शव किए बरामद

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

नहर में डूबे व्यक्ति की पहचान की गई, डाकपत्थर में दो लड़कों की डूबने की सूचना, शव बरामद

टिहरी गढ़वाल 13 अप्रैल। एसडीआरएफ ने अलग अलग घटनाओं में डूबे 3 लोगों के शव बरामद किए हैं। पहला चीला शक्ति नहर में इस डी आर एफ टीम को एक व्यक्ति का शव मिला, जो 10 दिन पुराना प्रतीत होता है।शव की परिजनों द्वारा शिनाख्त कर ली गई है। उक्त व्यक्ति की पहचान कुछ दिन पूर्व डूबे गुमानी वाला निवासी अनिल के रूप में हुई है। पुलिस की जानकारी के मुताबिक व्यक्ति गुमानी वाला का निवासी है।

साथ ही, डाकपत्थर और कटा पत्थर में डूबे दो लड़कों की सूचना मिली है। एस डी आर एफ टीम ने उनके शवों को बरामद किया है। उनमें से एक का नाम है संदीप राणा, जो अल्मोड़ा जनपद के निवासी थे, और दूसरे का नाम है ऋतिक उपाध्याय, जो पिथौरागढ़ जनपद के निवासी थे। उनके शवों को बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!