Ad image

देवप्रयाग की मेधावी छात्रा कीर्ति चौबे का हिम ज्योति स्कूल देहरादून में चयन, नगर को किया गौरवान्वित

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 3 अप्रैल। राजकीय प्राथमिक विद्यालय तहसील देवप्रयाग की छात्रा कीर्ति चौबे का चयन हिम ज्योति स्कूल,देहरादून के लिए हुआ है। कीर्ति चौबे हिम ज्योति के लिए चयनित होने वाली इस विद्यालय की दूसरी छात्रा है।

देवप्रयाग नगर और तहसील मुख्यालय देवप्रयाग के समीप स्थित पीएम श्री राजकीय विद्यालय की कक्षा पांचवी छात्रा कीर्ति चौबे का चयन लिखित परीक्षा व इंटरव्यू के बाद हिम ज्योति स्कूल देहरादून के लिए हुआ है । पूर्व राज्यपाल सुदर्शन अग्रवाल द्वारा हिम ज्योति स्कूल मेधावी छात्राओं के लिए स्थापित किया गया है। नगर के मंदिर मोहल्ला निवासी विजय राम चौबे की पुत्री कीर्ति चौबे बचपन से ही मेधावी रही है।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक विजय सिंह रावत के अनुसार पूर्व में चयनित तनुजा चौहान आज वहां दसवीं की छात्रा है। आर्थिक रूप से कमजोर छात्रा कीर्ति चौबे की सफलता पर शिक्षिका सरिता जोशी ,कमला पंत, पंकज नेगी, ममता, इमला बिष्ट, सहित देवप्रयाग नगर वासियों ने खुशी जताई है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!