जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित ने दिव्यांग एवं सखी बूथ का किया निरीक्षण

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 18 अप्रैल, 2024। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के अंतर्गत जिला निर्वाचन अधिकारी ने आज गुरुवार को देर सांय विधानसभा टिहरी क्षेत्र अंतर्गत दिव्यांग बूथ 97–राजकीय डिग्री कॉलेज नई टिहरी बोराड़ी तथा सखी बूथ 92-प्रा.ख.लो.नि.वि. कार्यालय, नई टिहरी का निरीक्षण किया गया।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने पोलिंग बूथों पर वेब कास्टिंग, बूथ हेल्प डेस्क, बूथ काउंटर, सुनिश्चित न्यूनतम सुविधाएं (एएमएफ), पोलिंग पार्टियों के रहने-खाने आदि अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। संबंधित बीएलओ से पोलिंग बूथों पर गत चुनावों में हुए मतदान प्रतिशत की जानकारी लेते हुए अधिक से अधिक मतदान करवाने को कहा गया। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा पोलिंग बूथों पर पहुंची मतदान पार्टियों को सफल निर्वाचन हेतु शुभ कामनाएं दी गई।

इस मौके पर एलडीएम मनीष कुमार, सेक्टर मजिस्ट्रेट गुरपद गुसाईं, सेक्टर पुलिस अधिकारी आमिर खान, पीठासीन अधिकारी लक्ष्मी रावत, सुपरवाइजर जितेंद्र सिंह नेगी, बीएलओ सीमा रावत सहित मतदान कार्मिक मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!