रावतगांव में श्रीमद भागवत कथा का भव्य समापन, पर्यावरण संरक्षण की दी मिसाल

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 9 जून। रावतगांव में श्रीमद भागवत कथा का समापन बड़े धूमधाम से किया गया। इस कथा का आयोजन परम पूज्य श्री रमेश जी महाराज द्वारा किया गया, जिसमें रावतगाँव की लगभग ३०० ध्याणियों ने तीन कुल (मायका, ससुराल, और नानी का गाँव) की खुशहाली एवं सम्पन्नता हेतु भाग लिया। कई ध्याणियाँ 50-60 वर्षों के बाद अपने मायके आईं।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर परम पूज्य रमेश जी महाराज ने ओषधीय पौधों, फलदार वृक्षों, और पीपल के पौधे लगाए। यह पहल पृथ्वी की हरियाली को बढ़ावा देने और ओजोन परत की सुरक्षा के लिए की गई।

इस कार्यक्रम में ध्याणियों में प्रमुख रूप से रजनी बिष्ट, प्रमिला चौंहान, रमिला रावत, सुमना , मगना, मालेन्द्र रमोला ग्राम प्रधान , संगीता रावत क्षेत्र पंचायत रावतगांव, जगजीत सिंह नेगी, विजय सिंह चौहान, महेन्द्र बिष्ट, रवि चन्द रमोला, सुभाष रमोला, सुमेर चन्द रमोला आदि शामिल रहे। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक बिक्रम नेगी, प्रतापनगर के ब्लॉक प्रमुख सुभाष रमोला भी उपस्थित रहे।

समारोह में सभी ग्रामवासियों ने बढ़-चढ़कर सहयोग प्रदान किया, जिससे यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!