लकड़ी लेने नदी की तरफ गई गुमशुदा बालिका की तलाश को पुलिस ने चलाया सर्च अभियान

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 3 जून। रविवार को ग्राम प्रधान धारी श्री सोहन प्रसाद द्वारा समय 9:30 बजे सूचना दी गई कि कुमारी राधा पुत्री श्री गुड्डू लाल, निवासी ग्राम धारी, घर से करीब 6:00 बजे लकड़ी लेने नदी की तरफ गई थी, लेकिन वापस नहीं आई। परिवार वालों द्वारा आशंका जताई गई कि कुमारी राधा (उम्र करीब 17 वर्ष) नदी में डूब गई है।

आज, दिनांक 03/06/24, एसडीआरएफ टीम और कीर्तिनगर पुलिस द्वारा धारी गांव के नीचे नदी में और आसपास सर्च अभियान चलाया गया, लेकिन अभी तक लापता कुमारी राधा का पता नहीं चल पाया है। सर्चिंग अभियान जारी है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!