टिहरी पुलिस ने लौटाया खोया हुआ पर्स, व्यक्ति के चेहरे पर आई मुस्कान

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 7 जून। आज थाना कोतवाली नई टिहरी में श्री देवेंद्र सिंह पंवार, पुत्र श्री दरमियांन सिंह पंवार, निवासी सेक्टर 9-B, मकान नंबर D-1, बोराडी, जनपद टिहरी गढ़वाल ने सूचना दी कि उनका पर्स थाना क्षेत्र में सामान खरीदते समय खो गया है।

इस पर थाना नई टिहरी के पुलिस कांस्टेबल जयवेंद्र गिरी और महिला कांस्टेबल सपना द्वारा सर्च अभियान चलाया गया, जिसमें उन्हें पर्स मिल गया। उक्त पर्स को देवेंद्र सिंह पंवार को थाना कोतवाली नई टिहरी पर बुलाकर लौटाया गया। पर्स में महत्वपूर्ण कागजात थे, जिनके मिलने पर देवेंद्र सिंह ने उत्तराखण्ड पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!