Ad image

विश्व जनसंख्या दिवस पर विधिक जन जागरूकता शिविर का आयोजन

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 11 जुलाई। आज वैदिक मेडिकल एंड मैनेजमेंट कॉलेज बादशाहीथौल, टिहरी गढ़वाल में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टिहरी गढ़वाल द्वारा विश्व जनसंख्या दिवस पर एक विधिक जन जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का आयोजन माननीय उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश एवं माननीय जिला जज/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री योगेश कुमार गुप्ता के निर्देश और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री आलोक राम त्रिपाठी जी के मार्गदर्शन में हुआ।

शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टिहरी गढ़वाल के रिटेनर अधिवक्ता श्री राजपाल सिंह मिंया ने उपस्थित छात्रों और जनसमूह को कई महत्वपूर्ण कानूनी विषयों और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी प्रदान की।

विजन होटल मैनेजमेंट कॉलेज चम्बा, टिहरी गढ़वाल के प्रबंधक श्री प्रदीप कोठारी जी ने बच्चों को जीवन जीने की शैली और जीवन में उद्देश्य हासिल करने के बारे में विस्तृत रूप से ज्ञानार्जन कराया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चम्बा, टिहरी गढ़वाल के डॉक्टर श्री आयुष गुसाईं जी ने जनसंख्या वृद्धि के दुष्प्रभाव और इससे बचाव के उपायों पर जानकारी दी।

इस अवसर पर वैदिक मेडिकल एंड मैनेजमेंट कॉलेज के प्रबंधक श्री योगेश रमोला जी ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए ऐसे आयोजनों की निरंतरता पर जोर दिया ताकि समाज में फैली विषमताएं समाप्त हो सकें। इस कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैरा विधिक स्वयंसेवी, विभाग के कर्मचारीगण और कॉलेज के सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!