Ad image

बोर्ड परीक्षा में प्रदेश की मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 12 जुलाई 2024: जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), नई टिहरी में शिक्षक गोपालदत्त बलोदी की स्मृति में शिक्षा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डा. अभिषेक त्रिपाठी ने उत्तराखण्ड बोर्ड परीक्षा 2023-24 में प्रदेश की मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाले जनपद के हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट के मेधावी छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

मुख्य विकास अधिकारी डा. अभिषेक त्रिपाठी ने सभी छात्र-छात्राओं को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी छात्र-छात्राएं आगे भी ऐसे ही प्रतिभा का प्रदर्शन बनाए रखें और देश-प्रदेश का नाम रोशन करें। उन्होंने विद्यालय संरचना और शिक्षा की गुणवत्ता को लेकर जिला प्रशासन द्वारा बेहतर कार्य करने के प्रयासों की भी चर्चा की।

जनपद से प्रदेश की मेरिट सूची में हाईस्कूल के 10 और इण्टरमीडिएट के 5 छात्र-छात्राओं ने स्थान प्राप्त किया। हाईस्कूल के छात्र-छात्राओं में एसबीबीबीवीएस जखधार के शुभम सिंह पंवार, नन्दनी डंगवाल, आस्था बिष्ट और अभिनव, पीवीएसवीएम ढालवाला के सुशान्त सेमवाल, अनिस जोशी, मदर मिराकल स्कूल मुनिकीरेती की अनविशका रतूड़ी, वीएसएमएस भण्डारी जीजीआईसी मलेथा की प्रिया, जीएचएसएस बहेड़ा के लक्की सकलानी, एसएसएसएसटीबीएसएम जीआईसी नकोट के कशीस शामिल हैं। इण्टरमीडिएट के छात्र-छात्राओं में जीआईसी सेमिडीधार के गोपालमणि, बीवी सरोवर बौराड़ी की अर्चना गुणसौला, जीआईसी धोपड़धार के अतुल, एसवीएमआईसी उनियालसारी चम्बा के करण तनक, और एनएमवीआईसी बीपुरम की रूचि रावत शामिल हैं।

इस मौके पर डीईओ बेसिक वी.के. ढौंडियाल, प्राचार्य डायट हेमलता भट्ट, बसंती देवी (पत्नी स्व. गोपालदत्त बलोदी), कार्यक्रम संयोजिका प्रभा रतूड़ी, जिला बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष रमेश चन्द्र रतूड़ी, दीपक रतूड़ी, राजेन्द्र बडोनी, राजेन्द्र बहुगुणा, रागनी भट्ट, अन्य शिक्षकगण, अभिभावक और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!