देहरादून में कांग्रेस पर्यवेक्षक पी एल पुनिया का जोरदार स्वागत: लोकसभा चुनाव 2024 की समीक्षा करेंगे

Garhninad Desk
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

देहरादून, 18 जुलाई। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक और पूर्व सांसद पी एल पुनिया लोकसभा चुनाव 2024 की समीक्षा के लिए आज 18 जुलाई को प्रातः 9:40 की फ्लाइट संख्या 6E-2018 से जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

पुनिया 18 से 20 जुलाई तक प्रदेश कांग्रेस कार्यालय, देहरादून में पांचों लोकसभा क्षेत्रों के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों से मुलाकात कर चुनाव की समीक्षा करेंगे। सभी नेताओं से वार्ता के बाद एक विस्तृत रिपोर्ट केंद्रीय नेतृत्व को सौंपी जाएगी।

स्वागत करने वालों में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल, देहरादून महानगर कांग्रेस अध्यक्ष जसविंदर सिंह गोगी, पीसीसी सदस्य गौरव चौधरी, महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला, प्रदेश सचिव सागर मनवाल, वरिष्ठ नेता अब्दुल रज्जाक, डोईवाला नगर अध्यक्ष करतार नेगी, ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, मंडलम अध्यक्ष तेजपाल सिंह मोंटी, मोहम्मद कैफ, आशा मनोरमा डोबरियाल, गोदावरी थापली, पिया थापा, लष्मी डुंगरियाल, चन्द्र प्रकाश काला, आशीष राणा, महिपाल रावत, शुभम काम्बोज आदि शामिल रहे।


Please click to share News
Share This Article
error: Content is protected !!