Ad image

नई टिहरी के चार खिलाड़ी राष्ट्रीय जूनियर बेसबॉल चैंपियनशिप के लिए चयनित

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 30 सितंबर 2024। 32वीं राष्ट्रीय जूनियर बेसबॉल चैंपियनशिप का आयोजन 2 से 6 अक्टूबर 2024 तक अकाल कॉलेज काउंसिल मस्ताना साहिब, संगरूर, पंजाब में किया जाएगा।

इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के लिए नई टिहरी के चार खिलाड़ी सक्षम, आदित्य नेगी, आयुष, और ईशान बधानी उत्तराखंड जूनियर बेसबॉल टीम में चयनित हुए हैं। यह चयन टिहरी जिले के खेल प्रतिभा और मेहनत का परिचय देता है।

टिहरी बेसबॉल एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष कमलनयन रतूड़ी ने जानकारी दी कि सीमित संसाधनों के बावजूद डिस्ट्रिक्ट बेसबॉल एसोसिएशन ने लगातार खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने का अवसर प्रदान किया है। उन्होंने कहा कि इस प्रयास से जिले के युवा खिलाड़ियों को अपने कौशल को निखारने और राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिल रहा है।

इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष भीम निराला, सचिव यजुवेंद्र चौहान, संरक्षक मनोज नेगी, उपाध्यक्ष राजपाल सिंह मियां, कोषाध्यक्ष धीरेंद्र पेटवाल, विक्रम सिंह कठैत, जिला महामंत्री भाजपा उदय रावत, कांग्रेस नेता देवेंद्र नौडियाल और विजय कठैत ने भी खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस उपलब्धि ने नई टिहरी के युवाओं में एक नई उम्मीद और प्रेरणा का संचार किया है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!