पुलिस लाइन चंबा में भगवान विश्वकर्मा जयंती पर शस्त्र पूजा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने किया प्रतिभाग

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 17 सितंबर 2024। भगवान विश्वकर्मा जयंती के शुभ अवसर पर आज पुलिस लाइन चंबा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री आयुष अग्रवाल ने प्रशासनिक भवन में भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया और विधिवत शस्त्र पूजा की।

इस अवसर पर उन्होंने सभी उपस्थित पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि जिस प्रकार भगवान विश्वकर्मा अपने कार्यक्षेत्र के शिरोमणि हैं, उसी प्रकार हमें भी अपने-अपने कार्य क्षेत्र में निपुण और अग्रणी होने का प्रयास करना चाहिए।

आयोजन में आर्मोरर अरुण कुमार की निगरानी में शस्त्रों का प्रदर्शन किया गया, जिसमें शस्त्रों की देखभाल और उनके उचित उपयोग पर जोर दिया गया। साथ ही, परिवहन शाखा के एसआई Mt सुरेंद्र पटवाल की देखरेख में टूल किट का प्रदर्शन किया गया, जहां यांत्रिक उपकरणों के अद्यतन और रखरखाव के निर्देश दिए गए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने शस्त्रों के उत्तम रखरखाव और परिवहन यांत्रिकी से संबंधित उपकरणों को अद्ध्यवधिक बनाए रखने के निर्देश दिए। इस दौरान, अग्निशमन अधिकारी द्वारा भी अपने कार्यालय में भगवान विश्वकर्मा की पूजा का आयोजन किया गया।

पूजन कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री आयुष अग्रवाल के साथ अपर पुलिस अधीक्षक श्री जेoआरo जोशी, सीओ पुलिस लाइन श्रीमती ओशिन जोशी, प्रतिसार निरीक्षक श्री प्रदीप कुमार, और अन्य अधिकारी एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!