महाविद्यालय में चलाया स्वच्छता ही सेवा के तहत हस्ताक्षर अभियान

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 23 सितंबर 2024। महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुमन के मार्गदर्शन में किया गया।

इस अभियान में सभी स्वयंसेवियों ने उत्साह से भाग लिया और उन्होंने स्वच्छता के महत्व को उजागर करने के लिए अपनी आवाज उठाई। महाविद्यालय के प्राध्यापकों, कर्मचारियों और अन्य छात्र-छात्राओं ने भी इस कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया।

अभियान का उद्देश्य समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और लोगों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित करना था। कार्यक्रम के दौरान हस्ताक्षर करने वाले सभी प्रतिभागियों को स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का एहसास कराया गया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!