Ad image

ब्रेकिंग न्यूज़: ताछिला के पास ITBP की बस पलटी, 7 जवान घायल

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 5अक्टूबर 2024। चम्बा ऋषिकेश मार्ग पर ताछिला के पास आज दोपहर को आईटीबीपी (भारत-तिब्बत सीमा पुलिस) की एक बस पलट गयी। बस में कुल 39 जवान सवार थे। घटना के बाद तत्काल राहत कार्य शुरू कर दिया गया। खाड़ी और नरेंद्रनगर से एम्बुलेंस घटनास्थल पर पहुंचीं और घायल जवानों को निकटतम अस्पतालों में पहुंचाने की व्यवस्था की गई।

7 जवान घायल हुए हैं, जिन्हें फकोट और नरेंद्रनगर सीएचसी में इलाज के लिए भेजा गया है। घायलों को मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया, और सभी की हालत सामान्य बताई जा रही है। मार्ग सुचारू कर दिया गया है, और प्रशासन द्वारा स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है।

घायलों के नाम और जानकारी इस प्रकार है:

  1. महेन्द्र कुमार, उम्र 34 वर्ष, 12 वटालियन
  2. प्रशान्त हलधर, उम्र 38 वर्ष, 3 वटालियन
  3. नत्थीलाल, उम्र 55 वर्ष, 12 वटालियन
  4. अनुप डेका, उम्र 39 वर्ष, 12 वटालियन
  5. रवि रंजन, उम्र 32 वर्ष, 35 वटालियन
  6. रजूं कुमार गुप्ता, उम्र 28 वर्ष, 35 वटालियन
  7. आलोक, उम्र 34 वर्ष, 35 वटालियन

इन सभी को उपचार हेतु श्रीदेव सुमन उप-जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!