Ad image

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बाल विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 18 अक्टूबर 2024। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में शुक्रवार को बाल विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अनुपूरक पोषाहार, राष्ट्रीय पोषण योजना, महिला पोषण योजना, बाल पोषण योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना, वन स्टॉप सेंटर, नंदा गौरा योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट योजना और सैनिटरी नैपकिन योजना पर चर्चा की गई।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी आंगनवाड़ी केंद्र ठीक से संचालित हों और बच्चों को उचित पोषक आहार मिले। नवजात शिशुओं और धात्री महिलाओं को दी जाने वाली महालक्ष्मी किट की जांच कर समय पर वितरण सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

बाल विकास अधिकारी संजय गौरव ने जानकारी दी कि वात्सल्य योजना के तहत जिले में 874 बच्चे, स्पॉन्सरशिप योजना के तहत 130 बच्चे और जिलाधिकारी अनटाइड फंड से 31 बच्चे लाभान्वित हो रहे हैं। अब तक 111 अनाथ बच्चों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए हैं। उन्होंने बताया कि महालक्ष्मी किट में 5,000 रुपये मूल्य की सामग्री नवजात शिशु और धात्री महिला को दी जाती है।

बैठक में डीडीओ मोहम्मद असलम समेत सभी सीडीपीओ और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!