महाविद्यालय जखोली में अर्थशास्त्र विभाग की विभागीय परिषद गठित

Garhninad Desk
1 Min Read
खबर को सुनें

रुद्रप्रयाग 8 नवम्बर 2024। राजकीय महाविद्यालय जखोली में अर्थशास्त्र विभाग की विभागीय परिषद का गठन महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. माधुरी की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस परिषद में युवराज सिंह (बी.ए. पंचम सेमेस्टर) को अध्यक्ष, मनीषा (बी.ए. तृतीय सेमेस्टर) को उपाध्यक्ष, कोमल (बी.ए. तृतीय सेमेस्टर) को महासचिव, सागर कुमार (बी.ए. प्रथम सेमेस्टर) को सहसचिव, और अनामिका (बी.ए. तृतीय सेमेस्टर) को कोषाध्यक्ष के रूप में चुना गया।

इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. माधुरी ने सभी छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कठोर परिश्रम और निरंतर अध्ययन के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने छात्रों को उनकी शैक्षणिक यात्रा में अनुशासन और लगन से जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में अर्थशास्त्र विभाग के विभाग प्रभारी डॉ. दिनेश सिंह नेगी ने छात्रों को विभाग की विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि इस परिषद का गठन विद्यार्थियों के नेतृत्व कौशल के विकास में सहायक होगा और भविष्य में कई अवसर प्रदान करेगा।

विभागीय परिषद के गठन के इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने-अपने पदों की जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया।

Share This Article
error: Content is protected !!