गुमशुदा युवक को लेकर सर्च ऑपरेशन जारी

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

ऋषिकेश। गत रात्रि को ऋषिकेश के 72 सीडी क्षेत्र में एक युवक के गुमशुदा होने की सूचना मिली थी। ऋषिकेश कोतवाली द्वारा दी गई सूचना पर एसडीआरएफ टीम ने नदी में सर्च ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन अभी तक युवक का कोई पता नहीं चल पाया है।

सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, युवक की आखिरी लोकेशन 72 सीडी के पास मिली थी, जिसके बाद संदेह के आधार पर एसडीआरएफ टीम ने 72 सीडी से लेकर पशुलोक बैराज तक सर्च ऑपरेशन किया। युवक के परिजन भी घटनास्थल पर मौजूद थे, जो स्थानीय निवासी हैं।

गुमशुदा युवक की पहचान गौतम अरोड़ा (21) पुत्र दिलीप अरोड़ा के रूप में हुई है। वह ऋषिकेश के मनिराम मार्ग का निवासी है और ग्राफिक इरा कॉलेज का छात्र है। आज, एसडीआरएफ की टीम ने संभावित स्थानों पर फिर से सर्चिंग की, लेकिन युवक का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला। इस दौरान परिजन और स्थानीय पुलिस भी सर्च ऑपरेशन में शामिल थे। सर्च अभियान लगातार जारी रहेगा, और युवक की खोज जारी है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!