हादसे में यूकेडी नेता त्रिवेंद्र सिंह पंवार और गुरजीत सिंह की मौत

Garhninad Desk
1 Min Read
खबर को सुनें

दो घायल, एम्स में इलाज जारी

ऋषिकेश। देहरादून रोड स्थित इंद्रमणि बडोनी चौक के समीप रविवार रात एक तेज रफ्तार सीमेंट से भरे ट्रक ने कहर बरपाया। वैवाहिक मंडप के बाहर सड़क किनारे खड़े कई वाहनों और लोगों को टक्कर मारते हुए ट्रक ने बड़ा हादसा कर दिया।

इस दुर्घटना में शेरगढ़ डोईवाला निवासी गुरजीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष त्रिवेंद्र सिंह पंवार को गंभीर चोटें आईं, जिन्हें एम्स ऋषिकेश ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हादसे में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें एम्स में भर्ती कराया गया है। उनकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

Share This Article
error: Content is protected !!