मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनसभा में सशक्त भू-कानून लाने का आश्वासन दिया

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। आज चंबा में नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जल्द ही जनता की आशाओं और अपेक्षाओं के अनुरूप सशक्त भू-कानून लाने जा रही है।

मुख्यमंत्री ने भाजपा सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा, “हम उत्तराखंड के विकास के लिए निरंतर काम कर रहे हैं। हमारा उद्देश्य है राज्य को नई ऊंचाइयों पर ले जाना।” उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, “कांग्रेस ने हमेशा भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है और राज्य को पीछे धकेलने का काम किया है। अब फैसला जनता के हाथ में है। आपका हर एक वोट न केवल चंबा का भविष्य तय करेगा, बल्कि उत्तराखंड के समग्र विकास में भी सहायक बनेगा।”

मुख्यमंत्री ने उपस्थित जनता से भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से जिताने की अपील की और भरोसा दिलाया कि सरकार हर क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!