परीक्षा परिणाम सुधार के लिए जिला शिक्षा संस्थान की पहल

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 20 जनवरी 2025। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान ने छात्रों के परीक्षा परिणाम में गुणात्मक सुधार लाने के लिए सराहनीय पहल की है। एससीईआरटी उत्तराखंड देहरादून के निर्देश पर इंटरमीडिएट भौतिक विज्ञान और हाईस्कूल विज्ञान विषयों के लिए आदर्श प्रश्न पत्रों का निर्माण किया गया। इन प्रश्न पत्रों को तैयार करने में विशेषज्ञों की सहायता ली गई है, जिसमें प्रत्येक विषय के लिए साल-साल आधार पर प्रश्न और उनके हल शामिल हैं।

प्रश्न पत्रों की प्रतियां जिले के सभी माध्यमिक विद्यालयों और छात्रों को पूर्व तैयारी के लिए वितरित की जा रही हैं। इन आदर्श प्रश्न पत्रों को संस्थान की प्रधानाचार्या हेमलता भट्ट द्वारा समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से प्रत्येक विद्यालय तक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

इसके साथ ही, 25 जनवरी 2025 को खंड शिक्षा अधिकारियों को प्रमाण पत्र प्रदान करने हेतु एक कार्यक्रम आयोजित करने को गया है, जिसमें इन आदर्श प्रश्न पत्रों के माध्यम से छात्रों के शैक्षणिक स्तर में सुधार की संभावनाओं पर जोर दिया गया। भौतिक विज्ञान विषय के आदर्श प्रश्न पत्रों को डॉ. वीर सिंह रावत और हाईस्कूल विज्ञान प्रश्न पत्र को डॉ. मनीष नेगी के निर्देशन में तैयार किया गया है।

संस्थान ने यह सुनिश्चित किया है कि इन प्रश्न पत्रों को एससीईआरटी उत्तराखंड की वेबसाइट पर भी उपलब्ध कराया जाए। यह पहल न केवल छात्रों की तैयारी को मजबूत करेगी, बल्कि परीक्षा परिणामों में सुधार लाने के प्रयासों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!