Ad image

जनपद टिहरी से व्यायाम शिक्षक 38 में राष्ट्रीय खेलों में होंगे निर्णायक

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। जनपद टिहरी के विकासखंड कीर्तिनगर के राजकीय इंटर कॉलेज खोला कड़ाकोट में कार्यरत व्यायाम शिक्षक सतीश बलूनी एवं विकासखंड चम्बा के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ज़ाखचौरा में कार्यरत व्यायाम शिक्षक मनोज नेगी 38वीं राष्ट्रीय खेलों में कबड्डी के तकनीकी अधिकारी के रूप में कार्य करेंगे।
38 में राष्ट्रीय खेल जो कि उत्तराखंड में दिनांक 28 जनवरी 2025 से 14 फरवरी 2025 के मध्य खेले जाने हैं में कबड्डी खेल हेतु राष्ट्रीय तकनीकी पैनल में उक्त व्यायाम शिक्षकों का चयन हुआ है कबड्डी की प्रतियोगिता दिनांक 29 जनवरी 2025 से 04 फरवरी 2025 तक रोशनाबाद इंडोर स्टेडियम हरिद्वार में आयोजित होनी है ।

कबड्डी के राष्ट्रीय पैनल में चयनित होने पर विभाग के जनपद टिहरी के सीईओ एस0पी0सेमवाल, विकासखंड कीर्तिनगर के खंड शिक्षा अधिकारी डॉ0 यशवंत सिंह नेगी एवं चंबा विकासखंड के खंड शिक्षा अधिकारी श्री नरेश कुमार हल्दियानी,श्री यशपाल रावत अध्यक्ष जिला कबड्डी संघ टिहरी,दिनेश कैतूरा सचिव जिला कबड्डी संघ टिहरी, विनोद नेगी जिला खेल समन्वयक मा0शि0 टिहरी कमलनयन रतूड़ी कोषाध्यक्ष जिला कबड्डी संघ टिहरी,दिनेश रावत खेल समन्वयक जाखणीधार,कमलेश्वर प्रसाद खेल सहसमन्वयक कीर्तिनगर इत्यादि ने खुशी जाहिर की है तथा चयनित व्यायाम शिक्षकों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!