Ad image

टिहरी में मौसम का बदला मिजाज: ओलावृष्टि और बारिश से फलदार पौधों को नुकसान

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 09 अप्रैल । टिहरी में बुधवार को मौसम ने दोपहर बाद अचानक करवट ली और झमाझम बारिश के साथ ओलावृष्टि शुरू हो गई। मौसम विभाग की पूर्वानुमान सही साबित हुई, जिससे ठंडी हवाओं के बीच शहरवासियों को गर्मी से राहत जरूर मिली। हालांकि, बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।

खासकर फलदार पौधों और खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा है। आम, सेब, और अन्य बागवानी फसलों पर ओलों की मार देखी गई, जिससे किसानों को आर्थिक क्षति झेलनी पड़ सकती है। स्थानीय कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, इस तरह के अचानक बदलते मौसम से बचाव के लिए किसानों को अधिक सतर्क रहने की जरूरत है।

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। लोगों को सतर्क रहने और मौसम की अपडेट पर ध्यान देने की सलाह दी गई है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!