राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नई टिहरी में छात्राओं को दी गई स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियाँ

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 29 मई 2025 । राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नई टिहरी के जन्तु विज्ञान विभाग एवं हाता सामान्य कक्ष के संयुक्त सहयोग से “महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्राचार्य महोदया के संरक्षण में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉ. तृप्ति उनियाल, सहायक प्रोफेसर, जन्तु विज्ञान विभाग रहीं, जिन्होंने हावाओं (महाविद्यालय की छात्राओं) को महिलाओं में सामान्य रूप से पाई जाने वाली गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं जैसे यूटेरस कैंसर, ओवेरियन कैंसर, PCOD (पॉलीसिस्टिक ओवेरियन डिजीज), वेजाइनल इन्फेक्शन आदि विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने इन समस्याओं से बचाव के लिए स्वच्छता एवं पोषण को अत्यंत आवश्यक बताया।

डॉ. चंचल गोस्वामी, सहायक प्रोफेसर, हिन्दी विभाग ने गर्भावस्था के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों और पोषण के महत्व पर बल दिया। वहीं डॉ. मीनाक्षी टमटा सहायक प्रोफेसर, गृहविज्ञान विभाग ने शारीरिक स्वास्थ्य और पोषण पर गहन जानकारी साझा की।

छात्रा सामान्य कक्ष की प्रभारी डॉ. हर्षिता जोशी ने छात्राओं को इस कक्ष में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी और बताया कि यह कक्ष छात्राओं की सुविधा, स्वास्थ्य और विश्राम के लिए उपलब्ध कराया गया है। कार्यक्रम संचालन में श्रीमती मीना चौहान ने सहयोग किया।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!