इस विद्यालय में आपदा प्रबंधन व प्राथमिक सहायता पर एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 05 मई 2025। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, टिहरी गढ़वाल के तत्वावधान में एवं जिलाधिकारी टिहरी के आदेशानुसार तथा अपर जिलाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी के निर्देशन में प्रतापनगर ब्लॉक के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, झिन्वाली रैका पटी में एक दिवसीय आपदा प्रबंधन, खोज-बचाव, प्राथमिक उपचार एवं जन जागरूकता पर केंद्रित प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान विद्यालय के 48 छात्र-छात्राओं एवं कार्मिकों को आपदाओं से निपटने हेतु आवश्यक ज्ञान एवं कौशल प्रदान किया गया। इसमें प्राथमिक उपचार, सीपीआर (CPR), आपातकालीन स्थितियों में इंप्रोवाइज स्ट्रेचर निर्माण, आपातकालीन नंबरों की जानकारी, तथा खोज-बचाव कार्यों में प्रयुक्त बुनियादी उपकरणों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही, स्कूल सेफ्टी से संबंधित महत्त्वपूर्ण दिशानिर्देश भी प्रतिभागियों को बताए गए।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम जनपद के मास्टर ट्रेनर श्री अनिल सकलानी द्वारा संपन्न कराया गया। कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री प्रदीप सिंह जी ने सभी प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए आपदा प्रबंधन के प्रशिक्षण को जीवन रक्षक बताते हुए इसके महत्व पर प्रकाश डाला।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!