ऋषिकेश । एसडीआरएफ टीम का सर्च ऑपरेशन सोमवार को भी लगातार जारी रहा। इस दौरान टीम को पशुलोक बैराज के चेनल नंबर 1 में एक शव बरामद हुआ। शव को बाहर निकालकर लक्ष्मणझूला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
पुलिस ने शव की शिनाख्त कर ली है, जिसकी पहचान विवेक 27 वर्ष के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, विवेक 12 जून 2025 को शिवपुरी क्षेत्र में यमुना नदी पर पैर फिसलने की वजह से गंगा नदी में बह गया था। उसकी तलाश में एसडीआरएफ टीम लगातार अभियान चला रही थी।
अन्य लापता व्यक्तियों की खोज के लिए सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है। पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।




