मानव तस्करी विरोधी दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 30 जुलाई 2025 । माननीय उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टिहरी गढ़वाल के निर्देशानुसार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, नई टिहरी में मानव तस्करी के विरुद्ध विश्व दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।

इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टिहरी के सचिव श्री आलोक राम त्रिपाठी ने विद्यार्थियों को मानव तस्करी, बाल श्रम, बाल विवाह, बंधुआ मजदूरी और अंग तस्करी जैसी गंभीर समस्याओं पर विस्तार से जानकारी दी।

बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष श्री ऋषि कुमार एवं सदस्य श्री मस्तराम डोभाल ने समिति की भूमिका पर प्रकाश डाला। किशोर न्याय बोर्ड के सदस्यों श्री बालकृष्ण भट्ट एवं श्रीमती अमिता रावत ने किशोर न्याय अधिनियम के प्रमुख प्रावधानों की जानकारी दी।

रिटेनर अधिवक्ता श्री राजपाल सिंह मिंया ने मोटर अधिनियम और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की कार्यप्रणाली से छात्रों को अवगत कराया।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण, प्राधिकरण के अधिकारी व अधिकार मित्रगण सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!