टिहरी में एआई आधारित योजना मूल्यांकन प्रणाली की शुरुआत

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

लाभार्थियों से हिंदी-गढ़वाली में संवाद करेगा एआई कॉलर, बनेगी निष्पक्ष रिपोर्ट

टिहरी गढ़वाल, 20 अगस्त 2025। जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल ने आज एआई (Artificial Intelligence) आधारित योजनाओं के मूल्यांकन हेतु एक अहम बैठक आयोजित की। इस पहल के अंतर्गत एआई कॉलर के माध्यम से सभी लाभार्थियों से हिंदी व गढ़वाली भाषा में सीधे संवाद किया जाएगा।

इस तंत्र का उद्देश्य यह जानना है कि लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ पाने में कितना समय और खर्च लगा, कितनी बार कार्यालय के चक्कर काटने पड़े और कुल मिलाकर उन्हें किन-किन प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ा।

एआई प्रणाली सभी आंकड़ों का विश्लेषण कर एक निष्पक्ष रिपोर्ट तैयार करेगी, जो योजनाओं के क्रियान्वयन की वास्तविक स्थिति दर्शाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विज़न के अनुरूप यह कदम पारदर्शिता और उत्तरदायित्व बढ़ाने तथा सेवा वितरण को भ्रष्टाचार-मुक्त बनाने की दिशा में अहम साबित होगा।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!