बड़कोट में NDRF ने कराया स्कूल सेफ्टी कार्यक्रम, 160 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 29 अगस्त 2025 । राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की टीम द्वारा आज राजकीय इंटर कॉलेज, बड़कोट (विकासखंड जाखनीधार) में स्कूल सेफ्टी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लगभग 160 छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों ने प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय स्टाफ ने NDRF, SDRF टीम और आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों का स्वागत कर किया। NDRF टीम ने आपदा से बचाव, प्राथमिक उपचार, CPR, स्टेचर के इम्प्रोवाइजेशन, बाढ़ एवं अग्नि बचाव तकनीक, खोज एवं बचाव उपकरणों की जानकारी दी। मौके पर SDRF और NDRF टीम ने लाइव डेमो एवं अभ्यास कराए, जिनमें छात्र-छात्राओं और अध्यापकों ने सक्रिय भागीदारी की।

इस अवसर पर NDRF टीम के इंस्पेक्टर ओम प्रकाश ठाकुर ने बताया कि कमांडेंट श्री सुदेश कुमार ड्रॉल के मार्गदर्शन में उत्तराखंडभर में ऐसे कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। टिहरी जिले में 18 अगस्त से 2 सितम्बर 2025 तक करीब 15 स्थानों पर ये कार्यक्रम जारी रहेंगे।

मुख्य प्रशिक्षक अनिल सकलानी (जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण) ने आपातकालीन नंबरों और विभागीय सेवाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य जय प्रकाश डबराल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण विद्यालय स्तर पर होते रहना बेहद लाभकारी है। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!