अखोडी में NDRF टीम ने कराया आपदा सुरक्षा प्रशिक्षण, छात्रों को सिखाए बचाव के तरीके

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 21 अगस्त 2025। जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण टिहरी गढ़वाल के सहयोग से विकासखंड भिलंगना के राजकीय इंटर कॉलेज अखोडी, घनसाली के दुर्गम क्षेत्र में आज NDRF टीम द्वारा स्कूल सेफ्टी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लगभग 389 छात्र-छात्राओं एवं अध्यापक-अध्यापिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान NDRF टीम ने आपदाओं से बचाव के तरीकों की जानकारी दी। विद्यार्थियों को प्राथमिक उपचार, CPR तकनीक, स्ट्रेचर के इंप्रोवाईजेशन के तरीके, तथा खोज एवं बचाव कार्यों में प्रयोग होने वाले उपकरणों के बारे में विस्तार से बताया गया। अंत में NDRF और SDRF की टीम ने संयुक्त रूप से बाढ़ रेस्क्यू का डेमो प्रस्तुत किया और उपस्थित विद्यार्थियों जैसे आँचल, राधा, दिव्या, किरण, विजय सिंह आदि को अभ्यास भी कराया।

यह प्रशिक्षण कमांडर श्री सुदेश कुमार ड्रॉल, कमांडेंट 15वीं NDRF बटालियन के दिशानिर्देश में आयोजित किया गया। जानकारी के अनुसार, इसी तरह के कार्यक्रम टिहरी जिले में 18 अगस्त से 02 सितंबर 2025 तक लगभग 15 स्थानों पर चलाए जाएंगे। इनमें विकासखंड घनसाली (19 से 24 अगस्त) तथा चंबा, थौलधार, प्रतापनगर और जाखनीधार (26 अगस्त से 02 सितंबर) शामिल हैं।

कार्यक्रम में इंस्पेक्टर ओमप्रकाश ठाकुर (NDRF), SDRF टीम घनसाली एवं जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुख्य प्रशिक्षक अनिल सकलानी ने भी प्रतिभाग किया। उन्होंने आपदा प्रबंधन विभाग की कार्यप्रणाली और आपातकालीन टोल फ्री नंबरों की जानकारी दी।

विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री धर्मेंद्र सिंह रावत ने कहा कि इतनी दूरस्थ पहाड़ी ब्लॉक में पहली बार राष्ट्रीय स्तर की सुरक्षा बल (NDRF) आई है, जिससे छात्र-छात्राओं और शिक्षकों में उत्साह है। उन्होंने NDRF एवं आपदा प्रबंधन प्राधिकरण टिहरी गढ़वाल का आभार व्यक्त किया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!