साहिल बिष्ट हत्या प्रकरण: कांग्रेस ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

न्यायिक जांच और परिजनों को क्षतिपूर्ति राशि देने की मांग

टिहरी गढ़वाल, 20 अगस्त 2025। भिलंगना ब्लॉक के पूर्व प्रमुख विजय गुनसोला के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल ने आज जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल से मुलाकात कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में मांग की गई कि अंबाला (हरियाणा) में होटल में कार्यरत साहिल बिष्ट (30 वर्ष, निवासी ग्राम तीसरियाडा, तहसील बालगंगा) की निर्मम हत्या की न्यायिक जांच हो और दोषियों को कड़ी सजा दी जाए। साथ ही, पीड़ित परिवार को आर्थिक क्षतिपूर्ति प्रदान की जाए।

ज्ञात हो कि तीन दिन पूर्व साहिल बिष्ट पर कुछ असामाजिक तत्वों ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। उपचार के दौरान पीजीआई चंडीगढ़ में उनकी मृत्यु हो गई। साहिल अपने परिवार के इकलौते सहारा थे और वृद्ध माता-पिता की पूरी जिम्मेदारी उन्हीं पर थी।

प्रतिनिधि मंडल में विजय गुनसोला, शांतिप्रसाद भट्ट (प्रवक्ता, उत्तराखंड कांग्रेस), आशा रावत (जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस), दर्शनी रावत (प्रदेश महामंत्री महिला कांग्रेस), देवेंद्र नौडियाल (पीसीसी सदस्य), गबर सिंह रावत (उपाध्यक्ष शहर कांग्रेस) और जुनेद खान शामिल रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!