पशुलोक बैराज से अज्ञात महिला का शव बरामद

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

ऋषिकेश । कोतवाली ऋषिकेश क्षेत्रांतर्गत पशुलोक बैराज में आज एक शव दिखाई देने की सूचना पर एसडीआरएफ ढालवाला और जल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

टीम ने शव को बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि शव किसी अज्ञात महिला का है, जिसकी उम्र लगभग 40 से 50 वर्ष प्रतीत हो रही है। शव करीब 1 माह पुराना लग रहा है।

शव को आगे की कार्यवाही हेतु ऐम्स पुलिस चौकी, कोतवाली ऋषिकेश को सुपुर्द कर दिया गया है।
पुलिस द्वारा मृतका की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!