राज्य स्थापना रजत जयंती समारोह की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 16 अक्टूबर। जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में जिला सभागार नई टिहरी में राज्य स्थापना रजत जयंती सप्ताह एवं स्थापना दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर पहली बैठक आयोजित हुई। बैठक में 1 से 9 नवम्बर तक जिला मुख्यालय व तहसील स्तर पर प्रस्तावित कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई।

जिलाधिकारी ने सभी विभागों को समन्वय स्थापित कर कार्यक्रमों की तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम पंचायतों में सोलर लाइट लगाने, समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के तहत ग्राम व निकाय स्तर पर सैचुरेशन अभियान चलाने, योगाभ्यास, स्वच्छता, नो प्लास्टिक संकल्प, खेल प्रतियोगिताएं, स्वास्थ्य शिविर, पौधारोपण और जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए।

बैठक में एसएसपी आयुष अग्रवाल, सीडीओ वरूणा अग्रवाल, सीएमओ डॉ. श्याम विजय, डीडीओ मो. असलम, सीईओ एस.पी. सेमवाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!