Ad image

पशुलोक बैराज में मिला अज्ञात महिला का शव, एसडीआरएफ टीम ने निकाला बाहर

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

ऋषिकेश। पशुलोक बैराज क्षेत्र में बुधवार को एसडीआरएफ टीम को नदी में एक अज्ञात महिला का शव मिला। टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए शव को बाहर निकाला और उसे लक्ष्मण झूला थाना पुलिस को सुपर्द किया।

एसडीआरएफ टीम के अनुसार, शव लगभग एक माह या उससे अधिक पुराना प्रतीत हो रहा है। शिनाख्त की कार्यवाही के लिए आसपास के सभी थानों को सूचित कर दिया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स ऋषिकेश मोर्चरी भेज दिया है।

पुलिस ने बताया कि महिला की पहचान स्थापित करने के प्रयास जारी हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि शव काफी समय से पानी में बह रहा था, जिससे उसकी स्थिति खराब हो चुकी है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!