उत्तराखंड बोर्ड के परीक्षाफल में सुधार, हाईस्कूल 95.17 और इंटर 89.53 फीसदी पहुंचा

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

देहरादून, 3 अक्टूबर। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल व इंटर की अंक सुधार परीक्षा 2025 के परिणाम जारी कर दिये हैं। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि हाईस्कूल में 81.38 और इंटर में 76.27 फीसदी परीक्षार्थी सफल रहे। इसके बाद मुख्य परीक्षाफल में उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया गया है।

हाईस्कूल का कुल परिणाम 90.77 से बढ़कर 95.17 फीसदी तथा इंटरमीडिएट का परिणाम 83.23 से बढ़कर 89.53 फीसदी हो गया। मंत्री ने कहा कि एनईपी के तहत असफल छात्र-छात्राओं को तीन मौके दिये जाते हैं। 2025 बैच के लिए यह पहला अवसर था जबकि 2024 बैच के लिए यह अंतिम मौका था।

डॉ. रावत ने कहा कि छात्रों ने कड़ी मेहनत और आत्मविश्वास से यह साबित कर दिया है कि संकल्प से सफलता पाई जा सकती है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!