देहरादून। राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने वर्ष 2023 के पटवारी और जेई भर्ती घोटाले के आरोपी व भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय धारीवाल पर गवाहों को प्रभावित करने और अभ्यर्थियों को धमकाने का आरोप लगाया है। पार्टी पदाधिकारियों ने पीड़ित अभ्यर्थियों के साथ उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष जी.एस. मर्तोलिया से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।
राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवप्रसाद सेमवाल ने कहा कि आरोपी जमानत पर बाहर आकर अभ्यर्थियों को गवाही न देने के लिए प्रलोभन दे रहा है। प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना ईष्टवाल ने मांग की कि ऐसे आरोपी की जमानत निरस्त कर उसे पुनः गिरफ्तार किया जाए। अध्यक्ष मर्तोलिया ने मामले में हरिद्वार पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए।
भर्ती घोटाले के आरोपी पर गवाहों को प्रभावित करने का आरोप, राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने की गिरफ्तारी की मांग

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन
वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।



