विशेष चैकिंग अभियान के तहत 31 वाहनों के चालान, 03 वाहन सीज

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

शराब पीकर दुपहिया वाहन चालक गिरफ्तार

टिहरी गढ़वाल। जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल के निर्देशन में जनपद क्षेत्रान्तर्गत दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु परिवहन विभाग द्वारा विशेष चैकिंग अभियान लगातार जारी हैं।

सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी टिहरी सतेन्द्र राज ने बताया कि मंगलवार को तहसील दिवस से वापस आते समय एक दुपहिया वाहन सवार, शराब पीकर वाहन को चला रहा था, जिसको परिवहन विभाग की टीम ने रुकने को कहा तो वह नहीं रुका, अपितु खतरनाक तरीके से वाहन को भगा कर ले गया, जिसको परिवहन विभाग की टीम द्वारा कोटी के पास पकड़ लिया गया। आरोपी को पुलिस कोतवाली टिहरी के सुपुर्द कर दिया गया एवं वाहन को मौके पर सीज कर दिया गया ।

उन्होंने बताया कि विशेष चैकिंग अभियान के अंतर्गत इंटरसेप्टर प्रभारी नरेंद्र मियां की अगवाई में मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओं में 31 चालान एवं 03 वाहन बंद किए गए। परिवहन विभाग द्वारा अपील भी की जा रही है कि शराब पीकर वाहन संचालित करना दंडनीय अपराध है।

इस दौरान सहायक परिवहन निरीक्षक अनंतराम रावत एवं नवीन सहित नवीन, रोहन, विपिन, मोनिका, सुशील मौजूद रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!