Ad image

राजकीय महाविद्यालय खाड़ी में संविधान दिवस मनाया गया

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 26 नवंबर 2025। राजकीय महाविद्यालय खाड़ी में संविधान दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम के सामूहिक गान से हुई, जिसमें छात्र-छात्राओं के साथ सभी प्राध्यापक व शिक्षणेत्तर कर्मचारीगणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर राजनीति विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष प्रोफेसर निरंजना शर्मा ने भारतीय संविधान के प्रारूप, उद्देश्य और मूल भावना पर प्रकाश डाला।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर अरुण कुमार सिंह ने अपने संबोधन में संविधान की महत्ता और उसके व्यावहारिक उपयोग पर विचार प्रस्तुत किए।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें छात्रों ने संविधान से संबंधित विभिन्न विषयों पर अपनी सृजनात्मकता प्रदर्शित की।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!