Ad image

भिलंगना में स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराई: तीन गर्भवती महिलाओं की मौत पर ग्रामीणों का 31वें दिन भी धरना

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

घनसाली (टिहरी)। भिलंगना ब्लॉक में लगातार बिगड़ती स्वास्थ्य सेवाओं और दो माह के भीतर तीन गर्भवती महिलाओं की मौत ने स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश पैदा कर दिया है। इसी मुद्दे को लेकर ग्रामीणों का विरोध सोमवार को 31वें दिन भी जारी रहा। लोग पीएचसी पिलखी और घनसाली बस अड्डा परिसर में ‘डॉक्टर दो, न्याय दो’ की मांग के साथ धरने पर बैठे रहे।

धरना स्थल पर हुई बैठक में ग्रामीणों ने सरकार पर भिलंगना क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाया। उनका कहना है कि वे एक महीने से रोजमर्रा के कामकाज छोड़कर धरना दे रहे हैं, लेकिन प्रशासन अब तक उनकी मांगों पर गंभीरता नहीं दिखा रहा।

ग्रामीणों की प्रमुख मांगों में—सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, डॉक्टरों के रिक्त पदों पर तैनाती, रेडियोलॉजिस्ट व एक्सरे तकनीशियन की नियुक्ति, तथा पिलखी अस्पताल में एंबुलेंस चालकों की भरती शामिल है।

आंदोलनकारियों ने मृतक महिलाओं के परिजनों को 20-20 लाख रुपये का मुआवजा देने और मौतों की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की भी मांग दोहराई। चेतावनी दी कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो वे 1 दिसंबर को देहरादून कूच करेंगे।

धरने में विनोद लाल शाह, संदीप आर्य, अनुज लाल, विनोद चौधरी, मनीष समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!