राज्य स्थापना के रजत जयंती के उपलक्ष्य में महिला एवं बाल सभा का आयोजन

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। राज्य स्थापना की रजत जयंती के शुभ अवसर पर मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल की उपस्थिति में ग्राम पंचायत तिखोन, विकासखंड थौलधार में महिला एवं बाल सभा का आयोजन किया गया।

इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि जीपीडीपी की बैठकों में कुछ समस्याएं छूट जाती हैं, सभी महिलाएं गांव का हिस्सा है, इसलिए बेझिझक होकर अपनी बात रखें। उन्होंने गांवों के विकास में सरकारी योजनाओं का लाभ लेते हुए मिलजुलकर कार्य करने एवं आगे बढ़ने की बात कही।

बाल एवं महिला सभा में बच्चों और महिलाओं द्वारा अपनी समस्याएं बताते हुए अपने सुझाव रखे। इस मौके पर जूनियर स्कूल मझकोट में पानी व जर्जर छत की समस्या, महिला केंद्र में संचालित आंगनवाड़ी केंद्र में पानी और शौचालय की समस्या से अवगत करते लाइब्रेरी में किताबें रखने, गांव में सोलर स्ट्रीट लाइट लगवाने, स्वरोजगार प्रशिक्षण देने तथा खेल मैदान और आंगनबाड़ी केंद्र बनाए जाने का अनुरोध किया गया।

खेल मैदान और आंगनबाड़ी केंद्र बनाए जाने को लेकर मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य के सहयोग से यदि भूमि मिल जाती है तो आगे की कार्यवाही जल्द की जा सकती है। स्कूल से संबंधित समस्याओं को लेकर शिक्षा विभाग को आवश्यक कार्यवाही करने तथा अन्य मांगों को जीपीडीपी की बैठक में प्रस्तावित करने को कहा गया।

इस मौके पर डीपीआरओ एम.एम. खान सहित अन्य संबंधित अधिकारी, ग्रामीण महिलाएं, स्कूली बच्चे मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!