डीएम ने परखीं चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली, बच्चों की संरक्षा एवं सुरक्षा पर दिया ज़ोर

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

पौड़ी 31 दिसंबर 2025 । जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने जिला मुख्यालय स्थित तिमली मार्ग पर जिला चाइल्ड हेल्पलाइन कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने चाइल्ड हेल्पलाइन में संचालित विभिन्न कार्यों की जानकारी ली और बच्चों से जुड़े मामलों में त्वरित व संवेदनशील कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने जिला चाइल्ड हेल्पलाइन कार्यालय में 1098 टोल फ्री नंबर पर प्राप्त होने वाली शिकायतों का पंजीकरण, संकटग्रस्त बच्चों को सहायता, गुमशुदा बच्चों की तलाश, बाल श्रम, बाल विवाह, बाल उत्पीड़न एवं शोषण से जुड़े मामलों में हस्तक्षेप, बच्चों का रेस्क्यू, काउंसलिंग, अस्थायी आश्रय की व्यवस्था, मेडिकल सहायता सहित अन्य जानकारी ली। उन्होंने जिला परिवीक्षा अधिकारी अरविंद कुमार को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का समय पर निस्तारण हो और बच्चों के हित सर्वोपरि रखे जाएं। साथ ही उन्होंने बच्चों की काउंसलिंग, मानसिक स्वास्थ्य पर भी ध्यान देने को कहा।

इसके बाद जिलाधिकारी ने राजकीय विशिष्ट दत्तक ग्रहण प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने वात्सल्य योजना के अंतर्गत पात्र बच्चों को दी जा रही वित्तीय सहायता, योजना से लाभान्वित बच्चों की संख्या तथा फंडिंग की स्थिति की जानकारी ली और समय पर धनराशि का वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस दौरान उन्होंने जिला बाल संरक्षण अधिकारी तथा अन्य कर्मचारियों से चर्चा कर कार्यप्रणाली की समीक्षा की और आवश्यक सुझाव भी दिए। साथ ही उन्होंने चाइल्ड हेल्पलाइन कार्यालय में कार्यरत महिला आयाओं से संवाद कर व्यवस्थाएं भी परखीं। निरीक्षण में चाइल्ड हेल्पलाइन एवं जिला बाल संरक्षण इकाई के सदस्यों सहित अन्य उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!