Ad image

डीएम ने शीतकालीन तैयारियों को अंतिम रूप देने के दिए कड़े आदेश

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 01 दिसंबर,2025। आज सोमवार को जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में आगामी शीतऋतु के दृष्टिगत जनपदीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जनपद के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में ठंड के दौरान कोई भी व्यक्ति परेशान न हो। इस हेतु सभी एसडीएम, तहसीलदार तथा ईओ नगर पालिका यह सुनिश्चित करें कि रैन बसेरा, कंबल, भोजन, बिस्तर एवं हीटर की समुचित व्यवस्था रहे। उपचार की आवश्यकता वाले व्यक्तियों को तत्काल मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराई जाए। मुख्य स्थलों पर अलाव की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने निर्देशित किया कि जनपद क्षेत्रांतर्गत 06 रैन बसेरा में उपलब्ध 66 बेड की फोटो तत्काल उपलब्ध कराई जाए। साथ ही जहाँ साइनेज लगाने की आवश्यकता है, उसे शीघ्र पूरा किया जाए। जिलाधिकारी ने आवारा पशुओं की देखभाल पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

इसके अतिरिक्त डीएसओ मनोज डोभाल को निर्देशित किया कि स्नो-कवर्ड क्षेत्रों (विशेषकर कनाताल व धनोल्टी के आसपास) खाद्यान्न आपूर्ति सुचारू और बाधारहित रहे। डीडीएमओ को जनपद में तैनात JCB की लोकेशन सूची तैयार करने के निर्देश दिए।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!