जन जन की सरकार, जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत देवाल में बहुउद्देशीय शिविर का हुआ आयोजन

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

चमोली, 22 दिसंबर 2025। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी पहल “जन जन की सरकार, जनता के द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत तहसील थराली के विकासखंड देवाल के सभागार में एक बहुउद्देशीय जन सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी  पंकज  भट्ट द्वारा की गई।

शिविर के दौरान आमजन की विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों को सुनते हुए कुल 60 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

कार्यक्रम में थराली विधायक भूपाल राम टम्टा ने “जन जन की सरकार, जनता के द्वार” कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस पहल से आम जनता को अपने न्याय पंचायत स्तर पर ही सरकारी सेवाओं एवं समस्याओं के समाधान का लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का यह प्रयास प्रशासन और जनता के बीच की दूरी को कम कर रहा है तथा पारदर्शिता एवं जवाबदेही को मजबूत कर रहा है। इस दौरान अधिकारियों द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी आमजन को दी गई तथा पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ दिलाने का आश्वासन दिया गया।

कार्यक्रम के माध्यम से क्षेत्रीय जनता ने प्रशासन की इस पहल का स्वागत करते हुए इसे जनहित में अत्यंत उपयोगी बताया।इस दौरान राज्य मंत्री बलवीर घुनियाल, ब्लॉक प्रमुख तेजपाल रावत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!