पालिकाध्यक्ष ने गौशाला निर्माण का किया भूमि पूजन

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

निराश्रित गोवंश संरक्षण के लिए 65.24 लाख की डीपीआर, तीन माह में निर्माण पूरा करने के निर्देश

टिहरी गढ़वाल। नगरपालिका परिषद टिहरी के अध्यक्ष श्री मोहन सिंह रावत ने नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत जे ब्लॉक के समीप निराश्रित गोवंश पशुओं के संरक्षण हेतु प्रस्तावित गौशाला निर्माण कार्य का शुक्रवार को विधिवत भूमि पूजन कर शुभारंभ किया।

इस अवसर पर श्री रावत ने संबंधित ठेकेदार को तीन माह के भीतर गौशाला का निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।पालिका अध्यक्ष ने बताया कि उत्तराखंड शासन द्वारा नगर क्षेत्र में निराश्रित गोवंश पशुओं के संरक्षण हेतु रुपए 65.24 लाख की डीपीआर स्वीकृत की गई थी। उन्होंने कहा कि पुनर्वास निदेशालय, टिहरी बांध परियोजना से उक्त भूमि की अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) समय से उपलब्ध न होने के कारण कार्य आरंभ होने में विलंब हुआ। श्री रावत ने स्वयं पुनर्वास निदेशालय से गौशाला निर्माण हेतु एनओसी प्राप्त करवाई, जिसके उपरांत निविदा प्रक्रिया पूर्ण कर अब निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है।

पालिका अध्यक्ष ने बताया कि निर्धारित समयावधि के भीतर गौशाला का निर्माण कार्य पूर्ण कर निराश्रित गोवंश को सुरक्षित आश्रय उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने ठेकेदार को निर्देशित किया कि भविष्य में उक्त स्थल पर वाहन पार्किंग एवं बारात घर निर्माण की प्रस्तावित कार्ययोजना को दृष्टिगत रखते हुए गौशाला का निर्माण इस प्रकार किया जाए कि पार्किंग निर्माण के लिए आवश्यक कॉलम व बीम की जगह सुरक्षित रहे।

भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान पालिका के सम्मानित सभासद श्री विनीत उनियाल, श्री प्रवेश चौहान, पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्री हितेश चौहान, श्री शंकर नेगी, श्री प्रकाश राणा, ठेकेदार श्री जयपाल राणा, श्री अरविंद चौहान, अपर सहायक अभियंता श्रीमती मंजू, पालिका कर्मचारी श्री शिव सिंह सजवान, श्री सुनील कोठियाल, कुमारी लाविका सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!